आठ सदस्यीय केंद्रीय टीम का आज भुवनेश्वर का दौरा, चक्रवात तितली व बाढ़ का करेंगे आकलन

  • Nov 01, 2018
Khabar East:Central-Team-To-Arrive-In-Odisha-To-Assess-Cyclone-Titli-Damages
भुवनेश्वर, 01 नवम्बर:

आठ सदस्यीय केंद्रीय टीम चक्रवात तितली और राज्य में आने वाली बाढ़ के कारण होने वाली क्षति का आकलन करने के लिए आज भुवनेश्वर पहुंचेगी।

ओडिशा के राहत आयुक्त प्रवात रंजन माहापात्रा ने इस बात की जानकारी दी है। माहापात्रा ने विस्तृत रुप में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एस के साही के नेतृत्व में केंद्रीय दल भुवनेश्वर पहुंचेगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबित, आठ सदस्यीय टीम को दो भागो में अलग अलग बाटा जाएगा, जहां एक टीम गंजाम जिला का दौरा करेगी वहीं दूसरी टीम गजपती जिले में चक्रवात व बाढ़ के कारन होने वाली क्षित का आकलन करेगी।

माहापात्रा ने विस्तार से कहा कि आठ सदस्यीय टीम क्षतिग्रस्त इलाकों का आकलन करने के बाद 2 नवम्बर को राज्य के सचिवालय में एक बैठक करेगी। इस बैठक के दौरान टीम क्षतिग्रस्त इलाकों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करेंगी।

हालांकि, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को चक्रवात तितली व बाढ़ से होने वाली नुकसान के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की।

 

 

Author Image

Khabar East

  • Tags: