ओडिशा में ठंड की मार, टूटा 5 साल का रिकार्ड, भुवनेश्वर 8.2 डिग्री

  • Dec 31, 2018
Khabar East:Cold-hit-Odisha-Capital-recorded-82-degree
भुवनेश्वर, 31 दिसम्बर:

ओडिशा में शीतलहर के कारण बढ़ती ठंड ने पिछले पांच साल का रिकार्ड टूटा तोड़ दिया है। खासकर तटीय जिलों में शीत का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है।  

मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर के कारण बढ़ती ठंड ने पिछले पांच साल के रिकार्ड को तोड़ दिया है। राज्य के अधिकांश इलाकों में आज 10 डिग्री से कम तापमान रिकार्ड किया गया है और यह स्थिति आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

पिछले तीन-चार दिन से पूरा सुंदरगढ़ जिला ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि इलाके में सुबह गिरने वाली ओस बर्फ में तब्दील हो जा रही है। कई जगहों पर सफेद चादर जैसी स्थिति देखी जा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाने को मजबूर हो गए हैं। सुंदरगढ़ के अलावा कंधमाल, केंदुझर एवं बालेश्वर में भी तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। बुधवार की सुबह फूलवाणी में तो पारा पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं दारिंगीबाड़ी में 3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी भुवनेश्वर में 8.2 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। इसके अलावा अन्य अधिकांश जगहों पर 10 डिग्री के नीचे तापमान पहुंच गया है, जो आगामी दो से तीन दिन तक जारी रहेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: