काठजोड़ी नदी में छलांग लगाने वाले देवव्रत साहू का सात दिन बाद मिला शव

  • Oct 16, 2019
Khabar East:Debabrattas-body-found-7-days-after-he-jumped-into-Kathajodi-river
कटक,16 अक्टूबरः

काठजोड़ी नदी में नौ अक्टूबर को छलांग लगाने वाले देवव्रत साहू का शव बरामद किया गया है। गोविंदपुर थाना अंतर्गत रहम्बा के पास देवी नदी से बुधवार को साहू का शव बरामद किया गया। काठजोड़ी नदी महानदी नदी का एक हिस्सा है। इसकी दक्षिणी शाखा कुआखाई के नाम से जानी जाती है। काठजोड़ी नदी गोविंदपुर ने नीचे प्रवाहित होती है। इस शाखा का देवी के रूप में जाना जाता है। नदी से शव मिलने के बाद जब जांच पड़ताल की गई तो उसके पास से मतदाता पहचानपत्र, आधारकार्ड मिले हैं। जिससे शह की शिनाख्त में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। वहीं, कटक एसपी (ग्रामीण) ने भी देवव्रत का शव देवी नदी से बरामद होने की पुष्टि की है। देवव्रत नियाली ब्लॉक के करंजा गांव का रहने वाला था।

अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद नौ अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे उसने खाननगर हाई स्कूल के पास स्थित पुल से काठजोड़ी नदी में छलांग लगा दी थी। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर जाजपुर से नियाली जा रहा था। तभी उसने पुल के पास बाइक रोकी और काठजोड़ी नदी में छलांग लगा दी। 2014 में देवव्रत की शादी हुई थी। वह जाजपुर में एक निजी फर्म में काम करता था। उसकी पत्नी मयूरभंज जिले के बनकटी गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षिका है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: