बिहार के पूर्णिया में खुलेगा पहला कैदी पेट्रोल पंप, कर्मचारी होंगे सजायाफ्ता कैदी

  • Nov 12, 2019
Khabar East:First-prisoner-petrol-pump-will-open-in-Bihars-Purnia-staff-will-be-convicted-prisoners
पटना,12 नवंबरः

बिहार के पूर्णिया के केंद्रीय कारा परिसर में बिहार का पहला कैदी पेट्रोल पम्प खोला जाएगा। यह पेट्रोल पम्प बंदी कल्याण परिषद् की देखरेख में चलाया जाएगा और सजायाफ्ता कैदी, जिनके व्यवहार अच्छे होंगे उन्हें इस पम्प में काम करने का मौका दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में इंडियन आयल कंपनी ने अपनी टीम भेजकर उपयुक्त जगह का चयन भी कर लिया है। पूर्णिया के काराधीक्षक का कहना है कि बिहार में पहला कैदी पेट्रोल पम्प एनएच 31 पर आस्था मंदिर के सामने खोला जाएगा और इस पम्प के सभी कर्मचारी सजायाफ्ता कैदी होंगे। ऐसी उम्मीद है कि आने वाले छह महीने के अंदर यह पेट्रोल पम्प शुरू कर दिया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: