पश्चिम बंगाल में पर्यटन के लिए 23 सितंबर से खोले जाएंगे वन

  • Sep 18, 2020
Khabar East:Forests-to-be-opened-for-tourism-in-West-Bengal-from-23-September
कोलकाता,18 सितंबरः

पश्चिम बंगाल में पर्यटन के लिए वन 23 सितंबर से खोल दिये जायेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हर साल मानसून के कारण 15 जुलाई से 15 सितंबर तक वन दो महीने के लिए बंद कर दिये जाते हैं, लेकिन इस बार महामारी के कारण मार्च में लॉकडाउन के बाद से ही वन बंद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने त्योहारों से पहले वनों को खोलने का फैसला किया है, क्योंकि लंबे समय से इनके बंद होने से पर्यटन अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक रविकांत सिन्हा ने कहा कि वनों को खोलने का निर्णय बुधवार को वन मंत्री राजीव बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे और शुक्रवार को एक बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की जायेगी। श्री बनर्जी ने पहले कहा था कि सरकार त्योहार के दौरान पर्यटकों के लिए वन और राष्ट्रीय उद्यान खोलने के तौर-तरीकों पर काम कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: