एसकेएमयू के पूर्व डीएसडब्लू गौरव गंगो गिरफ्तार

  • Sep 14, 2022
Khabar East:Former-DSW-Gaurav-Gaguli-of-SKMU-arrested
दुमका, 14 सितंबरः

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व डीएसलडब्लू डॉ गौरव गंगो उपाध्याय को मुफस्सिल थाना पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। पूर्व डीएसडब्लू की गिरफ्तारी पुलिस एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में की है। मामला दर्ज घंटी आधारित व्याख्याता नियुक्ति प्रक्रिया आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी के आरोप में वर्ष 2020 में हुई थी। शिकायतकर्ता डॉ राजेश कुमार के शिकायत पर पूर्व डीएसडब्लू की गिरफ्तारी हुई है। शिकायतकर्त्ता डॉ राजेश कुमार दास ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नई दिल्ली के फाइल संख्या झारखंड-02/2020 एपीसीआर में शिकायत दर्ज कराते हुए विश्वविद्यालय के पूर्व डीएसडब्लू डॉ गौरव गंगोपाध्याय उर्फ गांगुली एवं पूर्व कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के विरुद्ध कराया था। उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर को आयोग के कार्यालय में अनुसूचिज जाति आयोग, नई दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण हलधर के समक्ष सुनवाई हुई थी। इसमें विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति ने प्रोक्टर डॉ काशीनाथ झा, केस के अनुसंधानकर्त्ता एसडीपीओ, सदर मो नूर मुस्तफा अंसारी एवं दुमका डीसी के स्थान पर डीडब्लूओ अशोक कुमार उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता डॉ राजेश कुमार दास ने अपना पक्ष रखा। द्विपक्षीय सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय के द्वारा अधिकृत पदाधिकारी प्रोक्टर डॉ काशीनाथ झा ने स्वीकारा था की वर्ष 2019 की घंटी आधारित सहायक व्याख्याता नियुक्ति में सभी विषयों की नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर में भारी गड़बड़ियां हुई है। मामले में विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय जांच कमेटी के रिपोर्ट में भी सामने आई है। इस पर आयोग ने प्रॉक्टर को फटकार भी लगाई थी। आयोग ने आरक्षण घोटाले की जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन कर जांच कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

 सुनवाई के दौरान आयोग उपाध्यक्ष अरुण हलधर ने एसडीपीओ, सदर मो नूर मुस्तफा अंसारी को आदेश दिया कि अनुसूचित जाति जनजाति दलित उत्पीड़न अधिनियम 1989 के अनुसार एफआईआर होने के 24 घंटे के भीतर आरोपित की गिरफ्तारी होनी थी। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर आरोपित पूर्व कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा एवं पूर्व डीएसडब्लू डॉ गौरव गंगोपाध्याय की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर करने का निर्देश दिया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: