गंजाम में 35 लाख का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

  • Sep 18, 2020
Khabar East:Ganja-worth-Rs-35-lakh-seized-in-Ganjam
गंजाम,18 सितंबरः

गजपति जिला इन दिनों गांजा के अवैध कारोबार का अड्डा बन चुका है। पुलिस की समय-समय पर छापेमारी के बावजूद यह अवैध कारोबार खूब फलफूल रहा है। गजपति पुलिस ने रात मे गश्त के दौरान एक ट्रक में अवैध रूप से लदा गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान ट्रक में 22 बैग में गांजा भरा हुआ था। जब्त गांजे की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह गांजा ट्रक के जरिए बाहर राज्यों में ले जाया जा रहा था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: