विश्व हॉकी चैंपियनशिप में खिलाड़ी और अतिथियों को तोहफे के रूप में दिया जाएगा नबरंगपुर का लाख कास्केट

  • Sep 29, 2018
Khabar East:In-the-World-Hockey-Championship-players-and-guests-will-be-given-a-gift-as-lakh-casket-of-Nabangpur
भुवनेश्वर, 29 सितम्बरः

ओडिशा में आयोजित होने वाला विश्व हॉकी चैंपियनशिप में नबरंगपुर जिले का लाख हस्तशिल्प दिखने को मिलेगा। हस्तशिल्प और हथकरघा के प्रचार के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। नबरंगपुर कारीगरों के द्वारा बनाए गए लाख सामग्रियों को इस इवेंट में तोहफे के रूप में पेश किया जाएगा। इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले 16 देश के खिलाड़ी और अतिथियों को यह तोहफा प्रदान किया जाएगा। इसी तरह पश्चिम ओडिशा के बुनकर के द्वारा इज्जत हथकरघा के इस्तेमाल से बनाए गए स्टोल्स देकर खिलाड़ी और अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा डोक्रा और कटक का तारकशी सामग्री भी प्रदान की जाएगी।

28 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक आयोजित होनेवाले इस इवेंट में भारी मात्रा में विदेशी दर्शक, खिलाड़ी और अतिथियों के हिस्सा लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि राज्य के बाहर और विदेशों में ओडिशा का प्रसिद्ध परंपरा और हस्तशिल्प के प्रचार के लिए यह कदम राज्य सरकार की ओर से उठाया गया है।

पहली बार नबरंगपुर की हस्तशिल्प इस बड़े इवेंट में हिस्सा लेने जा रही है। इसके लिए नबरंगपुर के संखारी साही में रहने वाले लाख कारीगरों के साथ ओडिशा सरकार के खेल व युवा व्यापार विभाग की ओर से संपंर्क किया गया था।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लाख कारीगर कुंतला कुमारी पात्र का कहना है कि लाख से बनाए गए कास्केट खिलाड़ी और अतिथियों को तोहफे के रूप में दिया जाएगा। जिसके लिए मुझे 500 से अधिक कास्केट बनाने के लिए अर्डर दिया गया है।

इवेंट शुरू होने के लिए और कुछ ही दिन बचे हुए हैं। जिसके मद्दे नजर कारीगर पूरी जोरों के साथ निर्माण काम में जुटे हुए हैं। बताया गया है कि तय समय से पहले काम खत्म हो जाएगा।

Author Image

Khabar East