लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवती ने लगाया फांसी, मां को हार्ट अटैक से मौत

  • Nov 13, 2018
Khabar East:Living-in-live-In-relation-girl-hang-her-self-Mother-gets-heart-attack
रांची, 13 नवम्बर:

राजधानी रांची में एक साल से लिव इन रिलेशन में रह रही युवती ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

सुबह युवती का शव अरगोड़ा क्षेत्र के एच/62 में बरामद किया गया। कमरे के बगल में ही एक निजी कोचिंग सेंटर चलता है। उसी के क्लासरूम में रस्सी का फंदा बना मृतका झूल गयी। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई महीनों से उसी घर पर लिवइन में रह रही थी। इधर बेटी की आत्‍महत्‍या की खबर सुनकर उसकी मां की भी हार्ट अटैक से मौत हो गर्इ है।युवती की पहचान19 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। वह नेहाल नाम के युवक के साथ कमरा लेकर एक साल से रह रही थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अरगोड़ा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्पर्ट ने कई नमूने भी एकत्र किए।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि रात के 12 बजे तक खुशबू उनलोगों के साथ ही थी। इस दौरान उसने खाना भी खाया। उस समय ऐसा नहीं लगा कि वह परेशान है। सुबह जब पड़ोस की महिला उठी और दरवाजा खोली तो देखा कि सामने वाले रूम जिसमें एक स्कूल के टीचर कोचिंग सेंटर चलाते हैं उसमें फांसी के फंदे से झूलती हुई खुशबू दिखाई दे रही है। पड़ोस की महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी। प्रेमी मौके से फरार है। पुलिस उसकी  तलाश कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: