स्वतंत्रता दिवस पर ममता बनर्जी ने फहराया तिरंगा

  • Aug 15, 2018
Khabar East:Mamta-Banerjee-hoisted-tricolor-on-Independence-Day
कोलकाता,15 अगस्तः

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को कोलकाता में तिरंगा फहराया। 72 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ध्वजारोहण के बाद देशवासियों को बधाई दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में तिरंगा फहराया। कोलकाता में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तिरंगा फहराते हुए राज्य स्तरीय परेड की सलामी ली। एक तरफ जहां हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए तरह-तरह के नियम और कानून बनाये गए है वहीं पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में एक अलग सी होड़ दिखने को मिली। इस होड़ में पश्चिम बंगाल के कानून व श्रम मंत्री मलय घटक ने रात को 12 बजे झंडा फहराया और सारे नियमो को तार तार कर दिया। यही मध्य रात्रि में झंडा तोलन करने में सिर्फ यही नही है पश्चिम बंगाल के अलग अलग जगहों पर तृणमूल ने मध्य रात्रि में झंडा फहराया। पूरा देश जहां 15 अगस्त की सुबह से तिरंगा झंडा फहरा कर देश की 72 वी स्वतंत्रता दिवस मना रहा। वही परंपरा से परे तृणमूल कांग्रेस 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्री में ही तिरंगा फहराया। इसी तरह 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे आसनसोल में भी स्वंत्रता दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राज्य के श्रम, कानून तथा पीएचई मंत्री मलय घटक ने रात्री 12 बजे झंडोतोलन कर 72 वी सवंत्रता दिवस मनाया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: