पुलिस मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की कर दी हत्या

  • Jan 16, 2019
Khabar East:Maoists-kill-two-villagers-in-police-informer
जमुई, 16 जनवरीः

जमुई में नक्सलियों ने फिर से आतंक मचाना शुरू कर दिया है। पुलिस मुखबिरी के संदेह में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव के दो व्यक्ति को नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि इस घटना में एक महिला घायल हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के चकाई थाना क्षेत्र के गरूरबाद गांव में नक्सली कमांडर सिद्धू कोड़ा और पिंटू राणा के दस्ते ने मंगलवार की देर रात धावा बोल कर दो ग्रामीणों की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दो दर्जन से अधिक की संख्या में आये नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। करीब 25 से 30 नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को घर से निकलकर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए पहले मारपीट की। इसके बाद गोली मार दी। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद उस्मान अंसारी और 38 वर्षीय मोहम्मद गुलाम के रूप में की गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चे भी छोड़े हैं। पर्चे में नक्सलियों ने लिखा है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने का यही अंजाम होता है।'

Author Image

Khabar East