संबलपुर में रोजाना पांच घंटे के लिए खुलेंगे बाजार, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

  • Apr 08, 2020
Khabar East:Markets-to-open-for-5-hrs-per-day-in-Sambalpur
संबलपुर,08 अप्रैलः

ओडिशा में कोरोनावायरस से पहली मौत के बाद अचानक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। ऐसे में संबलपुर जिला प्रशासन कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रहा है। प्राप्त खबरे के अनुसार अब सभी आवश्यक सेवाएं आज से केवल पांच घंटे के लिए लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी। सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही लोगों को विशेष जरूरतों के मद्देनजर घर से बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी। लॉकडाउन अवधि के दौरान बाकी समय घर के बाहर लोगों की अनावश्यक आवाजाही से बचने के लिए दुकानें बंद रहेंगी।

 इसी तरह, स्थानीय प्रशासन ने लोगों को अपने घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 संबलपुर के एसपी ने ट्वीट कर बताया कि पिछले 24 घंटे में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 31 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही 15 लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 47 वाहनों को सीज किया गया है।

 एसपी ने जिम्मेदार नागरिक के रूप में काम करने के लिए बाहर जाने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे लॉकडाउन प्रावधानों का उल्लंघन न करें।

Author Image

Khabar East

  • Tags: