बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का मामला शांत नहीं हुआ, वहीं राजधानी में एक एनजीओ पर यौन शोषण का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में संचालित एक एनजीओ 'बुद्धा फाउंउेशन' में काम करने वाली एक महिला ने संचालक भाजपा नेता बबन यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करायी है। बबन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने आरोपित नेता को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।पटना के दीघा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला के अनुसार भाजपा नेता बबन यादव बीते डेढ़ साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे। 14 अगस्त को उन्होंने महिला के घर जाकर मारपीट भी की। महिला बबन यादव के एजनीओ बुद्धा फाउंडेशन में कर्मचारी है। यह एनजीओ महिलाओं को जागरूक करती है।