भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 12 घंटा बंद का आवाह्न, सामान्य जनजीवन प्रभावित

  • Aug 11, 2018
Khabar East:Odisha-BJPs-12-Hour-Bandh-Cripples-Life-In-Banika
सुबर्णापुर, 11 अगस्त :

जिले में बनिका शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 12 घंटा बंद का आवाह्न आम जन जीवन को प्रभावित कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के कारण बंद का आवाह्न किया है।

बनिका शहर में यातायात पूरी तरह से ठप हो चुका है, शिक्षा संस्थानों एवं करोबारियों की दूकानों को बंद किया गया है। कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकलते हुए शहर के मुख्य चौक पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन करने वाला एक युवक ने बताया कि शहर में स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलता है।

राज्य सरकार अगर स्वास्थ्य केंद्रो में डॉक्टरों की नियुक्ती नहीं करती है तो हम आने वाले दिनों में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: