लंदन की बसों में ओडिशा हॉकी विश्व कप 2018 का विज्ञापन, खेल को बढ़ावा देना उदेश्य

  • Jul 26, 2018
Khabar East:Odisha-government-unveils-bus-advertising-campaign-in-London-to-promote-Mens-Hockeyworldcup2018
भुवनेश्वर, 26 जुलाई:

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किया जाने वाला ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2018 के कैम्पेन को अंतरराष्ट्री स्तर पर पहुंचाने एवं स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा की सरकार ने लंदन के बसों पर विज्ञापन दिया है। सरकार की इस पहल को देश के साथ ही साथ विदेशों में सराहा जा रहा है।

ओडिशा सरकार ने हॉकी पुरुष विश्व कप 2018 के कैम्पेन का नाम ओडिशा बाई मोर्निंग, हॉकी बाई इंवनिंगदिया गया है। ओडिशा बाई मोर्निंग, हॉकी बाई इंवनिंग का अर्थ है-कि, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को सुबह में ओडिशा के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर घूमाया जाएगा। वहीं शाम में राजधानी के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हॉकी खेल परिसर में अपना प्रदर्शन दिखाकर दर्शकों को मोहित करेंगे। देश में ओडिशा ने हॉकी में अपना एक अलग पहचान बनाया है। हॉकी चैम्पियशिप 28 नवम्बर से शुरु होकर 16 दिसंबर तक चलेगा।

ओडिशा हॉकी पुरुष चैम्पियनशिप के माध्यम से राज्य सरकार के पास ओडिशा की खूबसूरती, पर्यावरण एवं प्रमुख पर्यटक स्थालों को अतंरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का सुनहरा मौका है। हॉकी चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के साथ हजारों की संख्या में विदेशी नागरिक ओडिशा के दौरे पर होंगे। सरकार अपनी कैम्पेन के माध्यम से केवल हॉकी का प्रचार ही नहीं बल्कि राज्य की प्रमुख्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाने की कोशिश कर रही है। बसों पर विज्ञापन देकर राज्य सरकार ओडिशा हॉकी चैम्पियशिप का अभियान चलाना चाहती है।

खेल एवं ओडिशा पर्टयन विभाग के अधिकारी विशाव देव ने कहा कि बसों पर विज्ञापन के माध्यम से हम राज्य में खेल परिसर एवं पर्यटक स्थानों को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी को उम्मीद है कि 2018 के नवम्बर महीना में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के साथ हजारों की संख्या में विदेशी ओडिशा का दौरा करेंगे। हॉकी फैंस एवं विदेशी नागरिक राज्य के प्रमुख मंदिर, पर्टयक स्थाल एवं ओडिशा के ऐतिहासिक स्थालों पर जाएगे।     

लंदन शहर में बसों पर लगाया गया पोस्टर लंदनवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है, साथ ही वहां के ओडिशा हॉकी चैम्पियनशिप का हिस्सा बन सकते हैं। लंदन शहर का मुख्य केंद्र को शामिल करते हुए हवाई अड्डा तक जाने वाली बसों में लगाया गया है।

ओडिशा की प्रमुख्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाने के लिए लंदन की बसों पर विज्ञापन देकर इसका प्रचार किया गया है।

 

 

Author Image

Khabar East