ओडिशा के प्रमोद ने पैरा-एशियाई खेल में भारत की झोली में डाला पदक, एकल बैडमिंटन में जीता स्वर्ण

  • Oct 13, 2018
Khabar East:Odishas-Pramod-Bhagat-Clinches-Gold-in-Para-Asian-Games
भुवनेश्वर, 13 अक्टूबरः

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित पैरा-एशियाई 2018 में शनिवार को ओडिशा के बेटे प्रमोद भगत ने भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। पुरुषों के एकल एसएल 3 क्लास बैडमिंटन में भगत ने इंडोनेशिया के उकुन रूकाएंडी को 21-19, 15-21, 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

बता दें कि शुक्रवार को पुरुषों के एकल एसएल 3 क्लास बैडमिंटन के सेमिफाइनल में भगत ने वियतनाम प्रतिद्वंद्वी टूरिन-ट्रेन अहान को 21-17, 18-21, 21-9 में हराकर फाइनल में अपना जगह बनाया था। जबकि पुरूषों के डबल्स इवेंट में प्रमोद ने साथी खिलाड़ी मनोज सरकार के साथ कांस्य पदक ही हासिल किया था। फाइनल में इंडोनेशिया के जोड़े ने 13-21 और 19-25 से भारत को हराया था।

प्रमोद की इस जीत के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें बधाई दी है। प्रधान ने ट्विट कर प्रमोद को बधाई दी है। उन्होंने ट्विट में कहा कि भगत ने हमें अपने शानदार प्रदर्शन से गर्व महसूस करवाया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले महिला 200 और 400 मीटर की रेस में ओडिया बेटी जयंती बेहरा ने कांस्य और रजत पदक देश के नाम किया था।

गौरतलब हो कि इस साल बैंकाक में खेले गए थाइलैंड पैरा बैंडमिन्टन इंटरनेश्नल-2018 में भारत के लिए प्रमोद ने प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक हासिल किया था।

Author Image

Khabar East