नालंदा आए 59 विदेशियों की सूची में से 42 निगेटिव, 12 लोगों की चल रही जांच

  • Dec 04, 2021
Khabar East:Out-of-the-list-of-59-foreigners-who-came-to-Nalanda-42-negative-ongoing-investigation-of-12-people
नालंदा,04 दिसंबरः

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। विभाग उन लोगों पर पैनी नजर रखे हुए है जो विदेश से यात्रा कर लौट रहे हैं। राज्य स्वस्थ्य समिति ने 30 नवंबर से अब तक 59 लोगों की लिस्ट बनाकर नालंदा जिला स्वास्थ समिति को भेजी है। 59 लोगों में से 42 लोगों का शुक्रवार तक सैंपल कलेक्शन कर लिया गया था। मौके पर की गई एंटीजन जांच में सभी 42 लोग निगेटिव पाए गए थे। सभी लोगों का सैंपल कलेक्ट कर आरटी-पीसीआर  जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं, शनिवार तक जो 12 लोग ट्रेस हुए उनकी जांच के लिए मेडिकल टीम निकल चुकी है।

 बता दें कि विदेश से 5 नागरिक अब तक अन्ट्रेस हैं। विदेश से लौटे नागरिकों को ट्रेस करने के लिए पासपोर्ट नंबर, नाम, पता और मोबाइल नंबर एमओआईसी को दिया है। अस्थावां - 1 बिहारशरीफ - 22 बिंद - 1 हरनौत - 1 इस्लामपुर - 6 करायपरसुराय - 1 नूरसराय - 2 रहुई - 1 राजगीर - 20 सिलाव - 4नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अब तक 42 लोगों का सैंपल लिया गया है।

  बाकी 12 लोग जो ट्रेस हुए हैं उनके सैंपल कलेक्शन के लिए टीम क्षेत्र में गई हुई है। शुरुआती एंटीजन जांच में सभी 42 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पांच लोग ऐसे हैं जिन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: