बीजू पटनायक की 105 वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

  • Mar 05, 2021
Khabar East:PM-Modi-pays-tributes-to-Biju-Patnaik-on-his-birth-anniversary
भुवनेश्वर, 05 मार्च:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीजू पटनायक को उनकी 105 वीं जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मानव सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में पटनायक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ओडिशा की प्रगति के लिए उन्होंने कई सराहनीय कार्य किए हैं।   पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनके भविष्य की दृष्टिमानव सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ-साथ सामाजिक न्याय हम सभी को प्रेरित करता है। ओडिशा की प्रगति के लिए राष्ट्र उनके प्रयासों पर गर्व करता है।

 उल्लेखनीय है कि पांच मार्च 1916 को कटक में जन्मे बीजू पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री का पद संभालने के साथ केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया।  पटनायक ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बतौर पायलट भारतीय सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान में पहुंचाने में मदद करते थे। 

 इसके अलावा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी 105 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

 ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू पटनायक के पुत्र  नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि महान राजनेता, ओडिया आत्मसम्मान और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने ओडिशा को एक अग्रणी राज्य बनाने और लोगों की सेवा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके ओडिया आत्मसम्मान, सिद्धांतों और मूल्यों का पालन करते हुए  हम एक नए ओडिशा निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं

 वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीजू पटनायक की 105वीं जयंती पर उन्हें याद किया। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बीजू बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: