पाकिस्तान उच्चायुक्त ने सीएम पटनायक से की मुलाकात, भारत-पाक हॉकी सीरीज के लिए दिया प्रस्ताव

  • Dec 10, 2018
Khabar East:Pakistan-high-commissioner-meets-CM-Patnaik-proposal-for-Indo-Pak-hockey-series
भुवनेश्वर, 10 दिसम्बरः

भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में हॉकी विश्व कप का आयोजन कर मुख्यमंत्री नवीन इस समय सुर्खियां बटोर रहे हैं। केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अब उनकी चर्चा हो रही है। इस बीच सोमवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल मोहम्मद ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ मुलाकात की। वह हॉकी विश्व कप देखने के लिए भुवनेश्वर आए हुए हैं। उन्होंने हॉकी विश्व कप आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पटनायक का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने हॉकी के प्रचार और प्रसार के लिए सीएम पटनायक के योगदान के लिए उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों में हॉकी की लोकप्रियता के लिए यह विश्व कप काफी मददगार होगा। आने वाले समय में भुवनेश्वर में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी सीरीज के लिए पाकिस्तान उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री पटनायक को एक प्रस्ताव दिया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को कलिंग स्टेडियम में दो मैच खेला गया था। पुल-डी के आखिरी मैच में पाकिस्तान को नीदरलैंड ने 5-1 गोल से हराया था। जिसे देखने के लिए पाकिस्तान उच्चायुक्त सोहेल मोहम्मद आए हुए थे।

Author Image

Khabar East