पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा की नई कार्यसमिति का किया गठन

  • Jan 17, 2020
Khabar East:Party-supremo-Babulal-Marandi-constitutes-new-working-committee-of-Jharkhand-Vikas-Morcha
रांची,17 जनवरीः

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा की नई कार्यसमिति का गठन किया है। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की 151 सदस्यों की नई कार्यसमिति बनी है। जेवीएम के दोनों विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को पार्टी में कोई पद नहीं दिया गया है| पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को नई कार्यसमिति बनाई। अभय कुमार सिंह को जेवीएम का प्रधान महासचिव बनाया गया है। झाविमो के जिलाध्यक्षों का भी नए सिरे से मनोनयन कियाा गया है।जानकारी के मुताबिक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की झाविमो के अपने पद से हटाए गए हैं। केंद्रीय कार्यसमिति में अब दोनों विधायक केवल सदस्य रह गए। इस सवाल पर नवनियुक्त प्रधान सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदीप यादव को पहले ही विधायक दल के नेता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने पार्टी के भाजपा में विलय के सवाल पर गोलमटोल जवाब दिया। अभय ने कहा कि कार्यसमिति का पुनर्गठन पार्टी को मजबूत बनाने के लिए किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: