गोली चलने की अफवाह पर परेशान रही पुलिस, जख्मी की हुई पहचान

  • May 17, 2022
Khabar East:Police-was-upset-over-the-rumor-of-firing-the-injured-was-identified
बोकारो,17 मई:

बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सिटी सेंटर में गोली चलने की अफवाह पर पुलिस परेशान रही। गोली बोकारो के एक  कंप्यूटर दुकान के सामने चलने की बात बताई जा रही थी। लेकिन वहां गोली नहीं चली। पुलिस ने घंटे भर में सभी अस्पतालों से जानकारी लेकर घायल का पता लगा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार यहां गोली नहीं चली थी,बल्कि चीरा चास से आइसक्रीम खरीदने आये युवक शक्तिपरत सिंह के साथ चार युवकों ने मारपीट की थी।पुलिस घटनास्थल से बैशाखी बरामद की है। पुलिस ने जख्मी युवक का पता एक अस्पताल की सूचना पर लगा लिया है। जख्मी शक्तिपरत ने बताया कि आइसक्रीम खरीदने के दौरान दो युवकों ने फब्ती कसकर विवाद खड़ा कर दिया और अन्य दो साथियों को बुलाकर मारपीट की। जिससे वह जख्मी हो गया। बाद में एक दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: