शूटिंग कर रही थी प्रियंका, बाइक ने मारा धक्का, टूटा पैर

  • Dec 04, 2021
Khabar East:Priyanka-was-shooting-bike-hit-her-broken-leg
कोलकाता,04 दिसंबरः

शूटिंग के दौरान शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार की चपेट में आने से अभिनेत्री प्रियंका सरकार गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजारहाट में हुए हादसे में उनके को-स्टार गौरव चक्रवर्ती भी घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका और गौरव शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे राजारहाट रोड पर महाभारत मर्डरनाम की वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। एक लापरवाह बाइक अचानक शूटिंग सेट में घुस गई और डोरी तोड़कर सीधे प्रियंका और गौरव को मारा। दोनों बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर पड़े। प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं गौरव को भी चोटें आयी है। दोनों घायल अभिनेताओं को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें प्रारंभिक देखभाल के बाद बाईपास के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद गौरव को छोड़ दिया गया, लेकिन एक्स-रे में पता चला कि प्रियंका का पैर टूट गया है।  डॉक्टरों ने कहा कि शनिवार को उनकी सर्जरी होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक सवार नशे में था। धक्का देने के बाद वह गायब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उस वेब सीरीज की शूटिंग फिलहाल बंद है।

 दाहिने पैर में फ्रैक्चर के बाद शनिवार को एएमआरआई अस्पताल मुकुंदपुर में भर्ती कराया गया। सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ विशाल भगत के तहत उनकी ओआरआईएफ सर्जरी होगी और उनकी टूटी हुई हड्डी को लगाने के लिए एक प्लेट लगाई जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: