समीर मोहंती ने संभाली ओडिशा भाजपा की बागडोर

  • Jan 17, 2020
Khabar East:Samir-Mohanty-takes-reins-of-Odisha-BJP
भुवनेश्वर,17 जनवरीः

ओडिशा भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ नेता समीर मोहंती ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक विशेष समारोह में पार्टी की कमान संभाली है। ओडिशा प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप षडंगी के साथ-साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा व अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में समीर मोहंती ने कार्यभार संभाला। अध्यक्ष पद की बागडोर संभालने से पहले मोहंती पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।  उन्होंने राज्य में पार्टी अध्यक्ष के रूप में बसंत पंडा का स्थान लिया है।

ओडिशा भाजपा की कमान संभालने के बाद समीर मोहंती ने कहा कि सभी 37,000 बूथों के सदस्य  हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें सही तरीके से इनसे अवगत कराऊं।

 नागरिक संशोधन कानून को लेकर मोहंती ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए हमारी पार्टी के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करें।

 उल्लेखनीय है कि मोहंती प्रेदश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष की बागडोर के लिए उन्हें जिला अध्यक्षों और राज्य पार्टी परिषद सदस्यों से सर्वसम्मति से समर्थन मिला है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: