धनबाद में किशोर सुधार गृह से स्मार्टफोन, चाकू, सरिया जब्त

  • Apr 11, 2021
Khabar East:Smartphones-knives-bars-seized-from-juvenile-correctional-home-in-Dhanbad
धनबाद,11 अप्रैलः

जिला प्रशासन और पुलिस की एक टीम ने धनबाद में किशोर सुधार गृह में छापा मार कर 11 स्मार्टफोन, चार चाकू, दो कैमरा और सरिया जब्त किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुदा स्थित सुधार गृह में दोषी और विचाराधीन किशोरों के बीच अक्सर झड़प होने की खबरों के मद्देनजर शनिवार रात छापा मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान 11 स्मार्टफोन, चार चाकू, दो कैमरा, सरिया जब्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धनबाद के इस सुधार गृह में फिलहाल करीब 85 किशोरों को रखा गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: