प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष अब इको पार्क में घुसने से रोके गये

  • Jul 03, 2020
Khabar East:State-BJP-president-Dilip-Ghosh-is-now-prevented-from-entering-Eco-Park
कोलकाता,03 जुलाईः

मॉर्निंग वाक पर निकले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एक बार फिर रोके गए। इस बार उन्हें इको पार्क में प्रवेश करने से रोका गया। दरअसल हाल ही में दिलीप घोष ने अपना निवास स्थान बदला है। वह न्यूटाउन में शिफ्ट हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूटाउन के अपने निवास से शुक्रवार सुबह दिलीप घोष मॉर्निंग वाक के लिए निकले थें। इको पार्क में जाने की बात थी। किन्तु जब उन्होंने इको पार्क में प्रवेश करना चाहा तो उन्हें रोक दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इको पार्क के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका। इस दौरान घोष ने प्रश्न किया मॉर्निंग वाक के लिए खुद मुख्यमंत्री ने सुबह साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक का समय तय किया है। नियम को मानते हुए ही हम तो आए हैं। क्यों रोका जा रहा है?

 दिलीप घोष ने कहा कि असल में तृणमूल डराने वाली राजनीति कर रही है। हम चाय पियेंगे की नहीं, कहां पियेंगे, कहां हम जाएंगे, ये सब कुछ तृणमूल के गुंडे तय कर रहे हैं। किन्तु यह चल नहीं सकता। असामाजिक लोगों की भाषा बोलने वालों को उसी तरह जवाब देना होगा। इस घटना के बाद दिलीप घोष शुक्रवार को केष्टोपुर में चाय पे चर्चा में शामिल हुए। यहां से चेतावनी देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि मैं समय पर हमले का जवाब दूंगा। उन्होंने टिकटॉक ऐप को रद्द करने के संबंध में तृणमूल सांसद की टिप्पणी पर भी तंज कसा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: