मोदी सरकार के नेतृत्व में दुनियाभर में बढ़ा देश का नामः प्रह्लाद पटेल

  • May 31, 2022
Khabar East:The-name-of-the-country-increased-in-the-world-under-the-leadership-of-Modi-government-Prahlad-Patel
रायपुर,31 मईः

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मंगलवार रायपुर पहुंचे हुए। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई। प्रह्लाद पटेल ने कहा कि मोदी के बेमिसाल 8 साल पूरे हुए। 2014 से आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। जनता में विश्वास की कमी आई थी वो पूरी हुई। कोरोना में दुनिया का कोई भी देश वो काम ना कर सका जो भारत ने किया। प्रधानमंत्री मोदी के 8 साल में सारे टारगेट पूरे हुए जो तय किये गए थे। 370 को समाप्त करना, रामजन्म भूमि मंदिर मामला, हज की सब्सिडी ख़तम, जीएसटी का कानून, ट्रिपल तलाक, दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा सरदार जी की प्रतिमा, सर्जिकल स्ट्राइक ये सब बहुत बड़ी उपलब्धि है। लोगों ने मज़ाक़ उडाया फिर भी मोदी अडिग रहे। देश की सेवा की अमृत महोत्सव चलेगा। आज देश ने आनंद से 8 साल बिताया। सबका साथ सबका विकास के साथ देश में काम हुए। हम आज सबसे बड़े निर्यातक हैं। 137 प्रतिशत फ़ूड प्रोसेसिंग बढ़ा है। 11 लाख आवास का पैसा वापस हुआ, बहुत दुखद है। केंद्र पैसा दे सकती हैं लेकिन योजना लागू करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

  प्रह्लाद पटेल ने आगे कहा कि सरकार के प्रति लोगों का विश्वास पुनर्जीवित हुआ है। भय, भ्रष्टाचार, परिवारवाद को मोदी सरकार ने समाप्त किया। कोरोना वैक्सीन से पहले सप्लाई चेन का जो काम सरकार ने किया वह ऐतिहासिक है। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश का नाम दुनियाभर में बढ़ा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: