लगातार बारिश से तीन जिलों की स्थिति नाजुक, कंधमाल से 30 किमी की दूरी पर है तितलीः एसआरसी

  • Oct 12, 2018
Khabar East:Three-districts-are-delicate-with-constant-rain-Titli-30-kilometers-away-from-Kandhamal-SRC
भुवनेश्वर, 12 अक्टूबरः

चक्रवाती तूफान तितली अब कंधमाल से 30 किमी की दूरी पर है। शुक्रवार शाम तक वह ओडिशा पार करेगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विशेष राहत आयुक्त विष्णु पद सेठी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से तटीय और उत्तर ओडिशा में भारी बारिश होगी। तितली के प्रभाव से लगातार बारिश की वजह से तीन जिलों की स्थिति बहुत ही नाजुक है। गंजाम, गजपति और रायगढ़ा में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इन जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और वहां के स्थिति का जायजा भी लिया।

वीपी सेठी ने कहा कि 16 ब्लॉकों में 200 से 300 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ 78 ब्लॉकों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज किया गया है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आस्का के शोरड़ा के पास ऋषीकुल्या नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इसके अलावा बाहुदा नदी का भी जलस्तर बढ़ा है। इस कारण आस्का टाउन पर 7 फिट की ऊंचाई में पानी पास कर रहा है। इतना ही इसके प्रभाव से आस्का जेल का दिवार ढह गया है। जिसकी वजह से 193 कैदियों को अन्य स्थान में स्थानंतरण किया गया है।

उल्लेखनीय ह कि तितली के प्रभाव से तटीय और उत्तर ओडिशा के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगल 24 घंटे के दौरान फिर से बारिश होने की संभावना है। शनिवार को मौसम में बदलाव आएगा। इसी तरह 15 जिलों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी दी गई है। खुर्दाकटकमयूरभंजबालेश्वरकेन्दुझरढेंकानाल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अंगुलसंबलपुरजाजपुरभद्रकजगतसिंहपुरकेन्द्रापड़ाकंधमालसुंदरगढ़ और देवगढ़ जिले में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

Author Image

Khabar East