जमशेदपुर में रविवार को मिले तीन नए पॉजिटिव मरीज,सभी हैं प्रवासी

  • May 24, 2020
Khabar East:Three-new-positive-patients-found-in-Jamshedpur-on-Sunday-all-are-migrants
जमशेदपुर,24 मईः

झारखंड में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच जमशेदपुर में रविवार को कोरोना वायरस के तीन नए मरीज मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तीन पॉजिटिव मामले में 1 सिदगोड़ा और 2 बारीडीह का है। सिदगोड़ा का रहने वाला बिहार से आया था। जबकि बारीडीह का रहने वाला दो व्यक्ति कोलकाता से आया था सभी क्वॉरेंटाइन में था पॉजिटिव आने के बाद टीएमएच शिफ्ट किया गया। बता दें कि जमशेदपुर आने के बाद तीनों को क्‍वारंटाइन में रखा गया था। अब झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमितों की 353 हो गई है। इससे पहले शनिवार को भी झारखंड में 20 पॉजिटिव केस मिले थे। इसमें जमशेदपुर से तीन मरीज मिले थे। तीनों प्रवासी हैं। फिलहाल बारीडीह और सिदगोड़ा  के इलाके को सील कर दिया गया है और कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उधर पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद एसडीओ ,उपायुक्त और एसएसपी दल बल के साथ पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। वहीं अब जमशेदपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: