राजधानी रांची में शुरू हुई महिला स्पेशल सिटी बस, महिलाओं में देखी गई खुशी

  • Sep 19, 2019
Khabar East:Womens-special-city-bus-started-in-the-capital-Ranchi-happiness-seen-in-women
रांची,19 सितंबरः

राजधानी रांची में महिलाओं के लिए गुरुवार को स्पेशल सिटी बस सर्विस की शुरुआत की गई। मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार ने कचहरी चौक के पास से झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए राजेन्द्र चौक तक बस चली। महिला स्पेशल बस चलने से महिलाओं ने राहत की सांस ली। क्योंकि सामान्य बस में भीड़ अधिक होने की वजह से महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मेयर ने कहा कि महिलाओं की इसी समस्याओं को देखते हुए स्पेशल बस की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इधर, सिटी बस सर्विस का विस्तार भी कचहरी चौक से राजेन्द्र चौक तक कर दिया गया है। मात्र पांच रुपए में यात्री करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: