हेलीकॉप्टर लैंडिंग की नहीं मिली अनुमती, प्रधान का बाढ़ प्रभावित गंघाबाड़ का दौरा रद्ध

  • Oct 18, 2018
Khabar East:permission-cancel-for-Helicopter-landing-dharmendra-floods-affected-area-visit-cancel
भुवनेश्वर, 18 अक्टूबरः

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एक दिवसीय गजपति दौरे के समय का परिवर्तन किया गया है। चक्रवाती तूफान तितली से सबसे अधिक प्रभावित गजपति के रायगढ़ ब्लॉक के गंघाबाड़ गांव में केन्द्रीय मंत्री दौरे को रद्ध कर दिया गया है। वहां हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमती नहीं मिलने की वजह से उनका दौरा रद्ध कर दिया गया है।

गंघाबाड़ी के अलावा धर्मेन्द्र प्रधान अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। चक्रवात और बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित गजपति जिले का प्रधान आज दौरा करेंगे। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा के महासचिव भृगु बक्सी पात्र और जिला अध्यक्ष डी.वैंकटरमण ने दी है। साथ ही प्रधान जिले के कइंपुर के साथ अन्य इलाकों का भी दौरा करेंगे। हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमती नहीं मिलने की वजह से पार्टी में असंतोष का माहौल बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हेलीकॉप्टर के जरिए गजपति जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। साथ ही उन्होंने इससे प्रभावित लोगों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा भी की थी।

 

Author Image

Khabar East