राज्य में मनाया गया 59वां पुलिस शहीद दिवस, डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि

  • Oct 21, 2018
Khabar East:59th-Police-commemoration-Day-celebrated-in-the-state-DGP-paid-tribute
कटक, 21 अक्टूबरः

कर्तव्य निर्वहन के दौरान राष्ट्र के लिए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों की याद में रविवार को 59वां पुलिस शहीद दिवस कटक के पुलिस मुख्य कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिस्सा लेकर पुलिस महानिदेशक डॉ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने शहीद पुलिस और जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने शहीद पुलिस और जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। वीर शहीदों के लिए दो मिनट तक का मौन प्रार्थना किया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों ने शहीदों को पुष्प श्रद्धांजलि और बंदूकी सलामी पेश की।

इस दौरान पुलिस आईजी अशित कुमार पानीग्राही ने ओडिशा के 414 शहीद जवानों का नाम पढ़ा। जो इस साल ड्यूटी करते समय शहीद हो गए थे।

इसके अलावा डीजीपी आरपी शर्मा ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ मुकाबला करने में ओडिशा पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है। मुठभेड़ के दौरान करीब 15 माओवादियों को मारा गया है। इसके अलावा 45 कुख्यात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 28 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है

साथ ही उन्होंने कहा कि शहीदों को याद करने के लिए राज्य के विभिन्न गांव और स्कूलों में ओडिशा पुलिस की ओर से इस साल 02 से 12 अक्टबूर के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था

डीजीपी आरपी शर्मा ने 8 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। पुरी के मनोरंजन लेंका (सीआरपीएफ), भोला नायक (ओडिशा पुलिस), गंजाम के दंडापाणी मिश्र (ओडिशा पुलिस), खुर्दा के शेख समीरउद्दीन (ओडिशा पुलिस), बालेश्वर के आरएन महाकुद (सीआरपीएफ), जगतसिंहपुर के पार्थ रंजन बेहरा (ओडिशा पुलिस), भुवनेश्वर के सुरेन्द्र धड़ (ओडिशा पुलिस) और कटक के शिवाशीश पंडा (ओडिशा पुलिस) के परिजनों को सम्मानित किया गया।

बता दें कि 59 साल पहले हुई पुलिस शहीद दिवस की शुरुआत : आज से 59 वर्ष पूर्व अक्टूबर,1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। 21 अक्टूबर, 1959 में हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जवानों की एक टुकड़ी के जवान शहीद हो गए थे।

इन वीरों के बलिदान को याद करने व उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है।

Author Image

Khabar East