ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 653 नये केस, सुंदरगढ से सबसे अघिक 173 मामले

  • Aug 10, 2022
Khabar East:653-new-cases-of-corona-in-Odisha-in-last-24-hours-maximum-173-cases-from-Sundergarh
भुवनेश्वर,10 अगस्तः

ओडिशा में कोविड पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या में विगत 24 घंटे के दौरान 653 नए मामले दर्ज किए हैं। राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में सबसे अधिक 173 मामले सुंदरगढ जिले से और उसके बाद खुर्धा जिले में 96 मामले सामने आए हैं।

सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विगत 24 घंटे में बालेश्वर: 9, बरगढ़: 27, भद्रक: 4, बलांगीर: 39, बौद्ध: 4, कटक: 19, देवगढ़: 4, गजपति: 7, जगतसिंहपुरः 5, जाजपुर: 14, झारसुगुड़ा: 6, कलाहांडी: 30, कंधमाल: 15, खुर्धा: 96, कोरापुट: 13, मयूरभंज: 33, नयागढ़: 17, नुआपड़ा: 8, पुरी: 3, रायगड़ा: 4, संबलपुर: 46, सोनपुर: 14 और सुंदरगढ़ में कोरोना के 173 नये पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी तरह स्टेट पूल से 21 मरीजों की पहचान की गई है।

बतादें कि नए केस सामने आने के बाद कुल मामला बढ़कर 1320667 हो गया है। फिलहाल राज्य में 5213 सक्रिय मामले हैं। साथ ही पिछले 24 घंटों में 988 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में रिपोर्ट किए गए नए मामलों में से 384 विभिन्न संगरोध केंद्रों से पाए गए हैं और बाकी 269 स्थानीय मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: