कार्तिक महीने के बाद महाप्रसाद ‘अबड़ा’ के लिए लगाए जाएंगे रेट चार्ट

  • Nov 13, 2018
Khabar East:After-the-month-of-Kartik-Mahaprasad-will-be-imposed-for-Abada
पुरी, 13 नवम्बरः

कार्तिक महीने के बाद श्रीमंदिर प्रशासन की ओर से महाप्रसाद अबड़ा के लिए कीमत तय कर उसकी दर चार्ट लगा दिया जाएगा। मंगलवार को श्रीमंदिर प्रशासक की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में मुख्य प्रशासक प्रदिप्त महापात्र ने उक्त जानकारी दी है। इस बैठक में श्रीमंदिर में होने वाले विभिन्न संस्कार पर विचार किए गए। साथ ही इसमें कहा गया कि कार्तिक महीने के बाद महाप्रसाद में कितने पैसे खर्च होते हैं उसकी विश्लेषण की जाएगी। जिसके कीमत तय कर दर चार्ट आनंद बाजार में लगाया दिया जाएगा।

इस बैठक में मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य, जिला प्रशासन और सेवायतों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्य प्रशासक ने कहा कि कार्तिक महीने में कतार दर्शन बंद है। श्रद्धालुओँ को सिंहद्वार से मंदिर तक केवल कतार के लिए लिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुष्पालक और सिंहारी सेवायतों के प्रस्ताव के मुताबिक श्रीमंदिर में खराब पड़े 4 प्रतिमाओं को बदला जाएगा। वर्तमान मौजूद लक्ष्मी, नारायण, मदन मोहन और बामन प्रतिमाओं को बदलकर नए प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।  

Author Image

Khabar East