टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप, महिलाओं ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

  • Jun 14, 2021
Khabar East:Allegations-of-rape-against-TMC-workers-women-knock-on-the-door-of-Supreme-Court
कोलकाता,14 जूनः

चुनाव के बाद से लगातार राज्य में हिंसा का दौर जारी है। तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ कुछ महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िताओं ने कहा कि सत्ता में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, ऐसे में उन्हें राज्य सरकार से न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए उन्होंने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर अपना रुख किया है। साथ ही पीड़िताओं ने सुप्रीम कोर्ट से यह मांग भी की है कि मामले का ट्रायल शहर से बाहर किया जाए। पूर्व मेदिनीपुर जिले की एक 60 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि बीती 4 मई की रात तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जबरन उसके घर में घुस गये। उसके छोटे से 6 वर्षीय पोते के सामने ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि और तो और ये लोग उसके घर से सारा सामान भी लूट कर ले गये। एक अनुसूचित जनजाति की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने भी अपने साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में इंसाफ पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट से उसकी मांग है कि तृणमूल कांगेस के कार्यकर्ताओं द्वारा उसके साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस की कथित निष्क्रियता की एसआई़टी या सीबीआई से जांच करवाई जाये।

 लड़की ने कहा कि अगले दिन तृणमूल कांग्रेस के नेता उसके घर आये और धमकी देकर गये। उन्होंने कहा कि अगर वह इस मामले की शिकायत पुलिस में करेगी तो घर को आग के हवाले कर देंगे और परिवार को ही जान से मार देंगे।

 एक अन्य महिला ने भी सुप्रीम कोर्ट को दी गई अपनी याचिका में कहा है कि उसके पति ने बीजेपी के लिए प्रचार किया था। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसके पति को दिन-दहाड़े कुल्हाड़ी से काट डाला। महिला ने कहा कि हमला करने वाले व्यक्ति यहीं नहीं रुके पति की हत्या करने के बाद उन्होंने उसके साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

 

Author Image

Khabar East

  • Tags: