सीएम ममता का ऐलान- अब पुरोहितों को भी मिलेगा मासिक भत्ता

  • Sep 15, 2020
Khabar East:Announcement-of-CM-Mamta---Now-priests-will-also-get-monthly-allowance
कोलकाता,15 सितंबरः

राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं। लेकिन चुनाव जितने का तिकड़म अभी से शुरू हो गया है। ममता सरकार अब पुरोहितों को भी भत्ता देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय नवान्न से इसका ऐलान किया। राज्य सचिवालय नवान्न से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी की शिक्षा को मजबूत करने, संस्कृति और समुदाय के कल्याण के उद्देश्य से कई योजनाओं की शुरुआत की है। इसके अलावा उन्होंने पुरोहितों को मासिक भत्ता देने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री के ऐलान के मुताबिक राज्य के 8,000 पुरोहितों को प्रतिमाह 1,000 रुपये भत्ता दिया जाएगा। बाद में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। केवल भत्ता ही नहीं आर्थिक रूप से पिछड़े पुरोहितों को बांग्ला आवाज योजना के तहत घर देने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अन्य समुदायों की तरह हिंदू धर्म के पुरोहितों के साथ भी राज्य सरकार खड़ी ही। इस मसले पर हमने चार बार बैठक की। उन्होंने मुझे उनकी दुर्दशा की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि इसके पीछे कोई और कारण न देखा जाए। राज्य सरकार अगर चाहे तो ईसाई धर्म के पुजारियों के साथ भी खड़ी रहेगी। इसके साथ ही इस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूजा पंडालों को खुला-खुला रखने का परामर्श दी। इस विषय पर आयोजकों के साथ 25 सितंबर को बैठक भी होने वाली है। राज्य में विधानसभी चुनाव के कुछ ही महीने और हैं। ऐसे में भाजपा बंगाल में अपना मजबूत आधार बनाने के लिए बेताब है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: