वीरभूम में टीएमसी नेता के करीबी पर जानलेना हमला

  • Oct 22, 2018
Khabar East:Attack-on-TMC-leader-near-Virbhum
कोलकाता,22 अक्टूबरः

वीरभूम में तृणमूल जिलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल के करीबी नेता दीपक घोष पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार व गोली मार कर हत्या करने की कोशिश की। काफी संगीन हालत में खैराशोल के ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष को दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि अवैध कोयला खदान को लेकर तृणमूल के दो गुटों की आपसी रंजीश के चलते ही घोष पर हमला हुआ। हालांकि, जिलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल ने हमले के लिए भाजपा को जिम्मेवार ठहराते हुए धमकी दी है कि भाजपा ने बाहरी लोगों की मदद से यह हमला किया है तथा हमलावरों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने गलती की हैष किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अणुव्रत के आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि यह तृणमूल की आपसी गुटबाजी का नतीजा है तथा पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के दावे से इनकार करते हुए अणुव्रत मंडल ने कहा कि पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। झारखंड से गुंडों को लाकर भाजपा ने दीपक पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि दीपक काफी अच्छा संगठक है, इसीलिए भाजपा ने बाहरी गुंडों की मदद से उसे जान से मारने की कोशिश की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: