नोटबंदी पर ममता ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा सरकार ने देश को दिया है धोखा

  • Nov 08, 2018
Khabar East:Ban-on-the-ban-on-Mamata-Modi-government-said-the-government-has-given-the-country-cheating
कोलकाता, 08 नवम्बरः

आज से ठीक दो साल पहले केन्द्र की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पुराने 500 और 1000 रूपये के नोट पर प्रतिबंध लगाते हुए नोटबंदी का एलान किया था। जिसके खिलाफ आज देशभर में विपक्षी पार्टियां केन्द्र सरकार के इस फैसले का विरोध करने के साथ जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नोटबंदी के दिन को काला दिवस करार देते हुए बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "सरकार ने इस बड़े नोटबंदी घोटाले से हमारे देश के साथ धोखा किया है। इसने अर्थव्यवस्था और लाखों जिंदगियों को तबाह कर दिया। जिन लोगों ने ऐसा किया है लोग उन्हें दंडित करेंगे।"

केंद्र ने 8 नवंबर, 2016 को रात आठ बजे अचानक 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध की घोषणा की थी, जिसे सभी लोग हैरान रह गए थे। बनर्जी ने कहा, "नोटबंदी आपदा की आज 'डार्कडे' दूसरी वर्षगांठ है। जिस क्षण इसकी घोषणा हुई तब भी मैंने ऐसा ही कहा था। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, आम लोग और विशेषज्ञ अब सभी सहमत हैं।"

Author Image

Khabar East