प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बंगाल से बिहार शराब की तस्करी की योजना को नाकाम कर दिया है। शराब की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम गिरजा प्रसाद और मनोज गिरी हैं। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 200 बोतल सिक्किम निर्मित शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात प्रधान नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सुचना पर सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित एनबीएसटी बस स्टैंड में अभियान चलाकर गिरजा प्रसाद और मनोज गिरी को संदेह के आधार पर पकड़ा। जब उनके सामानों की तलाशी ली गई तो 200 बोतल सिक्किम निर्मित शराब बरामद हुई।
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दोनों यह शराब बिहार भेजने की फिराक में थे। बरामद शराब की मात्रा करीब 100 लीटर है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। जिसके बाद प्रधान नगर थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।