बिहार सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी

  • Oct 23, 2018
Khabar East:Bihar-government-gives-new-responsibility-to-9-IAS-officers
पटना, 23 अक्टूबरः

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2016 बैच के नौ अधिकारियों को बिहार सरकार ने नयी जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोकेश मिश्र को सारण जिले के छपरा सदर का अनुमंडलाधिकारी बनाया गया है। अंशुल अग्रवाल को मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल का अनुमंडलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह ऋचि पांडेय को वैशाली जिले के महुआ और रवि प्रकाश को अररिया जिले के फारबिसगंज का अनुमंडलाधिकारी बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्षा सिंह को गोपालगंज जिले के सदर का अनुमंडलाधिकारी, मुकुल कुमार को सीतामढ़ी जिले के सदर का अनुमंडलाधिकारी, अंशुल कुमार को अनुमंडलाधिकारी (दानापुर-पटना), वैभव चौधरी को नालंदा जिले के हिलसा, विजय प्रकाश मीणा को जमुई जिले के शाहपुर पटोरी का अनुमंडलाधिकारी बनाया गया है।

Author Image

Khabar East