ओडिशा में कोरोना के 189 नए मामले, खुर्दा में सर्वाधिक 83 केस

  • Dec 05, 2021
Khabar East:COVID-19-In-Odisha-189-New-Cases-Reported-83-In-Khurda
भुवनेश्वर,05 दिसंबरः

ओडिशा में विगत 24 घंटे के दौरान 189 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें खुर्दा जिले में अकेले सर्वाधिक 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन 189 नये पॉजिटिव केस में 25 नाबालिग हैं। सूचना व जनसंपर्क विभाग ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, शनिवार को 59,468 व्यक्तियों पर परीक्षण किए गया जिनमें से 189 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

कोरोना के इन नये मामलों 113 लोग विभिन्न क्वारंटीन थे जबकि 76 लोग स्थानीय पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

विगत 24 घंटे में अंगुल: 2, बालेश्वर: 3, बरगढ़: 1, भद्रक: 1, कटक: 9, देवगढ़ : 2, ढेंकानाल: 3, गजपति: 2, गंजाम: 3, जगतसिंहपुर: 2, जाजपुर: 14, झारसुगुड़ा: 2, केंद्रापड़ा: 3, खुर्दा: 83, मयूरभंज: 13, पुरी: 2, संबलपुर: 12, सोनपुर: 1 और सुंदरगढ़ में 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: