सीएए के विरोधियों पर बरसे दिलीप घोष, बोले- जो कागज नहीं दिखाएंगे वो बाद में मुंह छिपाएंगे

  • Jan 19, 2020
Khabar East:Dilip-Ghosh-lashes-out-at-CAAs-opponents
कोलकाता,19 जनवरीः

पश्चिम बंगाल में कई नामी लोग अब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। वो नागरिकता साबित करने के लिए कागजात नहीं दिखाने की बात कह रहे हैं। ऐसे लोगों को पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख दिलीप घोष ने जवाब देते हुए कहा कि जो अभी कागजात नहीं दिखाने की बात कर रहे हैं वो चेहरा दिखाने की हैसियत में नहीं रहेंगे। दिलीप घोष ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'सिविल सोसाइटी के वो लोग जो आज कह रहे हैं कि वो नागरिकता साबित करने के लिए कोई कागजात नहीं दिखाएंगे, जल्द ही अपना मुंह छिपाते नजर आएंगे। ' बता दें, एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख ने सीएए के विरोध करने वाले नामी हस्तियों को 'पैरासाइट्स' यानी की खून चूसने वाला परजीवी बताया था। जाहिर है दिलीप घोष शनिवार को नंदीग्राम के लिए रवाना हो रहे थे लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद वो खोदाम्बरी में ही रुक गए। दिलीप घोष ने यहीं पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। सभा को संबोधित करते हुए घोष ने कहा, 'आजकल पश्चिम बंगाल की सड़कों पर कई लोग ज्ञानी बने घूम रहे हैं। वो दिन भर ज्ञान देकर अशांति फैला रहे हैं। पहले सीपीएम ने सड़कों पर बुद्धिजीवियों को छोड़ा था, आजकल दीदी (ममता बनर्जी) इनको बना रही हैं। आजकल जो भी सड़कों पर खड़ा हो रहा है उसे बुद्धिमान बता दिया जा रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'वे (बुद्धीजीवी) कह रहे हैं कि वो कागजात नहीं दिखाएंगे। मैं कहता हूं कि वो दिन दूर नहीं जो अपना चेहरा दिखाने की हैसियत में भी नहीं होंगे.।  बता दें, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई अभिनेता, निर्देशक और संगीतकार CAA और NRC के विरोध में एक साथ यह कहते नजर आ रहे हैं कि वो सरकार के सामने फिर से अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कागजात नहीं दिखाएंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: