अहंकार छोड़कर सभी को चक्रवाती और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिएः धर्मेन्द्र प्रधान

  • Oct 20, 2018
Khabar East:Except-ego-everyone-should-come-forward-to-help-the-cyclone-and-flood-victims-Dharmendra-Pradhan
भुवनेश्वर, 20 अक्टूबरः

चक्रवात तितली और उसके बाद आए बाढ़ को लेकर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य की नवीन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। चक्रवाती और बाढ़ प्रभावित गजपति और गंजाम जिले का दौरा कर केन्द्रीय मंत्री ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रधान ने अपने वीडियो में कहा कि चक्रवाती तूफान तितली आने को लेकर प्रशासन को जानकारी थी, लेकिन उसने जिले के अधिक से अधिक लोगों को इस बारे में सूचित नहीं किया था। इसके अलावा सभी लोगों के लिए रिलिफ की व्यवस्था नहीं की गई है। एक तरफ सरकारी अधिकारी जीरो कैशूअल्टी की बाते कर रहे हैं और दूसरी तरफ तितली के जाने के 8 दिन बाद भी लोगों का शव मिल रहा है। लेकिन मंत्री केवल मुआवजे की बाते ही कर रहे हैं

प्रधान ने आगे कहा कि 10 लाख रूपये का मुआवजा देकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। सरकार साहूकारों की तरह बर्ताव कर रही है। सरकार का कहना है कि वह पैसे के बल सभी परिस्थिति को नियंत्रण कर देंगे। सभी को अहंकार छोड़कर आगे आकर एक साथ मिलकर लोगों के राहत और बचाव कार्य में जुट जाना चाहिए

प्रधान ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू का हवाला देते हुए कहा कि तितली प्रभावित श्रीकाकुलम जिले में सीएम नायडू कैंप लगाकर लोगों के राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। लेकिन गजपति और गंजाम में एक भी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता तथा मंत्रियों को मैने अब तक नहीं देखा है

 

Author Image

Khabar East