बिधाननगर के न्यूटाउन बाजार में लगी आग, 20 दुकानें खाक

  • Dec 06, 2022
Khabar East:Fire-broke-out-in-Bidhannagars-Newtown-market-20-shops-gutted
कोलकाता, 06 दिसंबरः

राजधानी कोलकाता से सटे बिधाननगर के न्यूटाउन बाजार में मंगलवार सुबह बड़ी आग लग गई। इस अग्निकांड में 20 दुकानें खाक हो गई हैं। न्यूटाउन के गौरांग नगर स्थित यह बाजार काफी संकरा इलाका है। अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। किस वजह से आग लगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि तड़के 4:00 बजे के करीब अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलते देखी गई। आग धीरे-धीरे इतनी फैल गई कि एक के बाद एक चार सिलेंडर भी इसकी चपेट में आने की वजह से ब्लास्ट हुए हैं। पास में तृणमूल कांग्रेस का एक पार्टी ऑफिस भी हैं।

 हालांकि अग्निशमन विभाग की तत्परता की वजह से आग को फैलने से रोक दिया गया। आग के कारणों की जांच होगी। स्थानीय कारोबारियों ने बताया है कि दुकानों में मौजूद लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: