सीएबी के पूर्व सचिव विश्वरूप दे तृणमूल में हुए शामिल

  • Jan 20, 2021
Khabar East:Former-CAB-secretary-Vishwaroop-De-joined-Trinamool
कोलकाता,20 जनवरीः

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का सिलसिला जारी है। हालांकि इसी बीच सीएबी के पूर्व सचिव विश्वरूप दे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बुधवार को तृणमूल भवन में उन्होंने सुदीप बंदोपाध्याय और सुखेंदु शेखर रॉय की मौजूदगी में पार्टी का झंडा थामा। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद विश्वरूप दे ने कहा कि मैं टीम की भावना (स्प्रिट) में विश्वास करता हूं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भावना को देखते हुए तृणमूल में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा भारतीय क्रिकेट टीम बची है क्योंकि उसमें भावना है। बंगाल में तृणमूल नेत्री उसी भावना से लड़ रही हैं। ममता बनर्जी बंगाल को बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

 विश्वरूप दे ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से गांव जिलों में काम हो रहा है इसे देखकर शामिल हुआ। ममता बनर्जी कभी प्रधानमंत्री , कभी गृह मंत्री तो कभी राज्यपाल को अकेले चुनौती दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आज 125 लोग शामिल हुए हैं। ये लोग किसी पार्टी से नहीं हैं बल्कि सामान्य लोग हैं। विश्वरूप दे ने कहा कि हम अंत तक रहेंगे। बीच में छोड़कर नहीं जाने वाले हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: