पुलिस व जनता के सहयोग से राज्य भ्रष्टाचार, उग्रवाद व अपराध मुक्त की दिशा में हो रहा है अग्रसरः रघुवर दास

  • Nov 15, 2018
Khabar East:In-the-direction-of-the-police-and-the-public-the-state-is-facing-corruption-extremism-and-crime-free-forwarding-Raghuvar-Das
रांची, 15 नवम्बरः

पुलिस और आम जनता के सहयोग के कारण राज्य भ्रष्टाचार मुक्त, उग्रवाद मुक्त व अपराध मुक्त की दिशा मंव अग्रसर हो सका है। पिछले चार वर्षों में झारखंड से 80 प्रतिशत उग्रवादियों का खात्मा हो चुका है। झारखंड के सर्वांगीण विकास में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। 18वें  झारखंड स्थापना दिवस परेड एवं अलंकरण समारोह 2018 को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उक्त बाते कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास का ही परिणाम है कि आज झारखंड को तीव्र गति से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करने में सफलता मिली है। पर्व-त्योहारों एवं विपरीत परिस्थिति में भी पुलिसकर्मी बिना कोई छुट्टी लिये लगातार आम जनता की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात रहते हैं। सरकार ने पूर्व में यह घोषणा की थी कि पुलिसकर्मियों को हर वर्ष 13 माह का वेतन दिया जायेगा। यह वादा जरूर पूरा होगा। 13 महीने वेतन निर्धारण की प्रक्रिया प्रगति पर है। नये वर्ष में पुलिसकर्मियों को यह खुशखबरी मिलने की संभावना है। मौके पर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, डीजीपी डीके पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजी होमगार्ड बीबी प्रधान, डीजी जैप नीरज सिन्हा, पीआरके नायडू, पुलिस पदक से सम्मानित सभी पदाधिकारी व शहीद के परिजन शामिल थे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को अपराध मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस आधुनिक युग में पुलिस को तकनीकी का पूरा उपयोग करना चाहिए। राज्य एवं देश में साइबर क्राइम चुनौती के रूप में उभरा है। राज्य के मामले में कुछ जिले चर्चित हैं। वहां देश की पुलिस घूमती रहती है। साइबर क्राइम को आधुनिक तकनीक अपना कर ही खत्म किया जा सकता है।

Author Image

Khabar East