झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड रघु पूर्ति की उसके साथियों ने कर दी हत्या

  • Oct 20, 2018
Khabar East:Jharkhand-Polices-Most-Wanted-Raghu-Furnishi-kills-his-colleagues
रांची,20 अक्टूबरः

मोस्ट वांटेड अपराधी रघु पूर्ति की उसके साथियों ने ही गोली मार हत्या कर दी है। सिल्ली पेट्रोल पंप मालिक सह अधिवक्ता अनिल सिंह हत्याकांड में पूर्ति आरोपित था। उसे पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। शनिवार को उसका शव बोकारो पुलिस ने हरला थाना इलाके के महेशपुर स्थित एश पौंड के समीप से बरामद किया। रघु की पत्नी सुम्मी पूर्ति ने शुक्रवार की शाम पुलिस को अपने पति की हत्या की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया है कि उसके पति को अपराधी शंकर रवानी ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गोली मारी है। इसके बाद पुलिस ने शव खोज शुरू की। खोजी कुत्ते के सहारे रघु का शव दे रात पुलिस ने बालीडीह ओपी इलाके के कुलिंग पौंड संख्या एक के समीप झाड़ी से बरामद कर लिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक रघु को सर में गोली मारी गई थी। पूरे मामले की पड़ताल सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन कर रहे हैं। मृतक रघु पूर्ति झारखंड पुलिस के रिकार्ड में मोस्ट वांटेड अपराधी है। पुलिस के रिकार्ड में वह संगीन अपराधियों की श्रेणी में शामिल था। वर्तमान में बोकारो के हर्टिंग कॉलोनी में रहता था और ऐश पौंड सहित अन्य अपराधी गतिविधि में शामिल था। रघु पूर्ति सिल्ली में पेट्रोल पंप मालिक और अधिवक्ता अशोक सिंह के हत्या का भी आरोपी है। पहली बार वह बोकारो इस्पात संयंत्र के अंदर से आर्थिक अपराध का संचालन करने के आरोप में चर्चा में आया। चर्चा यह भी है कि बीएसएल संयंत्र के ऐश पौंड और स्लैग डंप से आर्थिक अपराध पर वर्चस्व की लड़ाई में रघु पूर्ति की विरोधी गुट ने गोली मारकर हत्या की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: