कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ममता ने की बात, जताया समर्थन

  • Dec 04, 2020
Khabar East:Mamta-farmers-protesting-against-agricultural-laws-spoke-expressed-support
कोलकाता,04 दिसंबरः

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। पिछले दस दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब किसानों नेताओं का भी समर्थन मिलने लगा है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंदोलनरत किसानों से बात कर अपना समर्थन दिया है। दरअसल शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन सिंधु बॉर्डर पहुंचे। यहां डेरेक ओ ब्रायन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन मिलाया और आंदोलनरत किसानों से उनकी बात कराई। इस दौरान सीएम ममता ने किसानों से बात की और कृषि कानून वापस लेने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है।

 सीएम ने किसानों से बात करते हुए कहा कि वह 26 दिनों तक किसानों के लिए भूख हड़ताल पर रह चुकी हैं, ऐसे में वह किसानों का दर्द अच्छी तरह समझती हैं। ऐसे में हम आपके साथ हैं।

 इसके पहले बीते कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं किसानों के जीनव और उनकी आजीविका को लेकर बहुत चिंतित हूं। भारत सरकार को किसान विरोधी बिल वापस लेना चाहिए। अगर वे तुरंत ऐसा नहीं करते हैं तो हम पूरे राज्य और देश में आंदोलन करेंगे। शुरू से ही, हम इन किसान विरोधी बिलों का कड़ा विरोध करते रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: