कोंटा थाना क्षेत्र के गोलापल्ली रोड की घटना है। यहां सड़क निर्माण किया जा रहा है। बस्तर में विकास को प्रभावित करने वाले नक्सलियों ने निर्माणाधीन सड़क को ना सिर्फ खराब करने की कोशिश की बल्कि जवानों को भी नुकसान पहुंचाने का षड़यंत्र रचा। गुरुवार सुबह की घटना है। सीआरपीएफ 228 और जिला बल की एक संयुक्त टीम गोलपल्ली रोड पर सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जवानों ने बंडा गांव के पास नक्सलियों का प्लांट IED बरामद किया। नक्सलियों ने निर्माणाधीन सड़क किनारे आईईडी लगा रखी थी। आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था। क्योंकि सुरक्षा बल के जवान अक्सर इस एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाते हैं।
जवानों और बीडीएस की टीम ने नक्सलियों के प्लांट आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। आईईडी 5 किलो वजनी था। जवानों की सतर्कता की वजह से एक बड़ी घटना होने से पहले टल गई।