प्राइवेट कंपनियों को आवश्यकता अनुसार नहीं मिल रहा है कोयलाः अनिल अग्रवाल

  • Nov 13, 2018
Khabar East:Private-companies-are-not-getting-coal-required-as-per-the-requirement-Anil-Agarwal
भुवनेश्वर, 13 नवम्बरः

ओडिशा में उद्योग लगाने वाले प्राइवेट कंपनियों को आवश्यकता के अनुसार कोयला नहीं मिल रहा है। जिस पर वेदांत ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने रोष जताया है। ओडिशा का कोयला राज्य के बाहर जा रहा है, लेकिन ओडिशा के उद्योगों को नहीं मिल रहा है। प्राइवेट कंपनियों के साथ प्रत्येक्ष और अप्रत्येक्ष रूप से ओडिशा के पांच लाख लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियों को शत प्रतिशत कोयला मिलता है, जबकि प्राइवेट कंपनियों को केवल 25 प्रतिशत कोयला मिल रहा है। इस बारे में सरकार को चिंता करनी चाहिए। अनिल ने कहा कि ओडिया लोगों को अपने राज्य के स्वार्थ के लिए अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिए।

मेक इन ओडिशा कनक्लेव-2018 के बिजनेस लीडरशिप समिट में हिस्सा लेने आए अनिल अग्रवाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पूछे गए सवालों के जवाब में उक्ते बाते कही है। उन्होंने कहा कि कालाहंडी की चर्चा राज्य से लेकर पूरे देशभर में हो रही है। यहां उद्योग लगाने के लिए साल 1994 में बीजू पटनायक ने मुझे निमंत्रण किया था। जिसके बाद लांजीगढ़ में उद्योग लगाने के द बीते 15 साल कालाहंडी के विकास में वेदांत की अहम भूमिका रही है। इसके जरिए 15 लाख लोगों को मुख्यधारा में लाया गया है, जबकि सड़क और केल लाइन की भी उन्नति हुई है। लांजीगढ़ उद्योग से वेदांत को फायदा नहीं, बल्कि 3 से 4 हजार करोड़ रूपये का नुकसान सहना पड़ा है।

पुरी में विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा पर पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल अग्रवाल ने कहा कि पुरी में विश्वविद्यालय को लेकर उम्मीद बरकरार है। पुरी में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय प्रतिष्ठा के लिए सभी उत्सुक हैं। न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही पुरी में विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।

Author Image

Khabar East