रघुवार दास ने कहा झारखण्ड से नक्सलियों का हुआ है सफाया, बचे-कुचे गुंडे हैं

  • Nov 14, 2018
Khabar East:Raghuvar-Das-said-that-Naxalites-have-been-eliminated-from-Jharkhand-survivors-and-dogs-are-hooligans
रांची, 14 नवम्बरः

झारखण्ड स्थापना दिवस परेड एवं झारखण्ड पुलिस अलंकरण समारोह 2018 के अवसर पर जैप वन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड से नक्सली हमले अब खत्म होने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि मात्रा में 20 प्रतिशत नक्सली बचे हुए हैं, लेकिन उन्हें हम नक्सली नहीं कह सकते। क्योंकि उन लोगों ने नक्सलियों का मुखौटा पहनकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को नक्सल मुक्त करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के अनुसार झारखंड लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है। मात्र 20% ही नक्सल झारखंड में बचे हुए हैं। यह लोग ग्रामीणों की आड़ में मुखौटा पहनकर काम कर रहे हैं। यह नक्सली नहीं बल्कि गुंडे मात्र हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार झारखंड पुलिस नक्सल फ्रंट पर बेहद अच्छा काम कर रही है और वह समय दूर नहीं जब झारखंड पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा।

झारखण्ड स्थापना दिवस परेड एवं झारखण्ड पुलिस अलंकरण समारोह 2018 के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड पुलिस के 106 अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया। जिसमें 38 को राष्ट्रपति पदक और 64 को मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया।

Author Image

Khabar East